2021/02/02

समस्तीपुर में देसी शराब के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार,गुप्त सूचना पर हुआ छापेमारी

SAMASTIPUR : अंगारघाट पुलिस ने रविवार रात क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में छापेमारी कर देसी शराब के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार में स्व. रामविलास पासवान के पुत्र लालो पासवान व उसका पुत्र मंजीत पासवान एंव सहदेव तांती का पुत्र श्रीराम तांती बताया गया है। 

थानाध्यक्ष अफताब आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में छापेमारी की गई। लालो पासवान के घर से देसी शराब बरामद हुई है। तीनों आरोपी नशे की हालत गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच कराई गई। इसमें शराब पिने की पुष्टि हुई है। न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


दूसरे जगह --लखनीपुर महेशपट्टी गांव से पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रमेश्वर महतो का पुत्र अशर्फी महतो बताया गया है। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि रविवार रात्री गुप्त सूचना के बाद छापेमारी की गई। धंधेबाज के घर से 2.43 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है।