NALANDA : बिहार के नालंदा में शनिवार की सुबह कॉलेज छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बसवन बीघा गांव के पास मिले शव की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी राज कुमार गुप्ता की 17 वर्षीय बेटी दीपा कुमारी के रूप में की गई। मृतिका की माँ निर्मला देवी ने बताया कि सूरज नामक युवक उसे अक्सर परेशान किया करता था।
बताया कि शुक्रवार को बेटी पढ़ाई के लिए धनेश्वरघाट के पास कोचिंग करने गई थी मगर शाम तक नहीं लौटी। इसके बाद हम लोगो ने खोजबीन शुरू कर दी। आज सुबह पुलिस का फोन आया कि उनकी बेटी का शव बसवन बीघा रेलवे लाइन के पास मिला है। शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान हैं।
मृतका की मां ने सूरज नामक युवक पर आरोप लगाया है कि उसी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था जो उसे काफी परेशान करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।