2021/02/15

बेखौफ अपराधियों का तांडव... दिनदहाड़े पिस्तौल भिड़ाकर ..आभूषण व्यवसायी पर फायरिंग कर लाखों का सोना व नकदी लूटा

ARA : भोजपुर जिले के आरा शहर में आज सोमवार की दोपहर हथियार बंद बेखौफ अपराधियोंं ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर आभूषण व्यवसाययी के पास से नकदी और  सोना लूट लिया। 

यह घटना आरा नवादा थाना क्षेत्र अन्तर्गत करमन टोला , महाराजा कॉलेज गेट के समीप की है। अपराधी तीन-चार की संख्या में थे, जो वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सभी चेहरे पर नकाब लगाए थे।

 करीब तीन राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर छानबीन में जुटी हुई हैं। लूटे गए आभूषण की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंका जा रहा हैं। पुलिस को मौके से खोखा व पिलेट भी मिला है।

बताया जाता हैं कि आरा टाउन थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ला, बिचली रोड निवासी लक्ष्मण प्रसाद  गुप्ता पेशे से आभूषण दुकानदार है। आभूषण कारीगर का भी काम करते हैं। सोमवार  की दोपहर गहना लेकर पटना जाने के लिए बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे थे।  

इस बीच करमन टोला-राजेन्द्र नगर गली में ओवरटेक कर अपराधियोंं ने आभूषण व्यवसाययी को घेर लिया और पिस्तौल के बल पर लूटपाट शुरू कर दी।

 इस दौरान व्यवसाययी के पास से करीब दस हजार रुपये नकद  और चालीस ग्राम से जेवरात, पर्स व मोबाइल छीन लिया। इस दौरान विरोध करने पर फायरिंग भी की गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार पहले बाइक रोककर पीटा गया और फिर फायरिंग की गई।

बताया जाता हैं कि हथियार बंद अपराधियोंं ने लूटपाट कर भागने के दौरान रास्ते में भी ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सभी अपराधी भाग गया।

इस दौरान बाइक सवार अपराधियोंं ने रास्ते में भी भीड़ हटाने के लिए दो-तीन राउंड फायरिंग की। बाद में हथियार लहराते हुए फरार.हो गए। इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।