2021/02/13

राजद विधायक का ऐलान : भ्रस्ट अधिकारियों के रिश्वत लेते फोटो लाओ और एक हज़ार से एक लाख तक का इनाम पाओ

SHEKHPURA :तमाम कड़े कानून बनने के बाद भी देशभर के सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। घूंसखोरी को रोकने के लिए बिहार के एक विधायक ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने मंच से ऐलान किया है कि जो भी शख्स रिश्वत लेने वाले अधिकारी का फोटो या वीडियो लेकर आएगा उसे एक हजार से एक लाख रुपए का इनाम वह खुद देंगे।

 सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार और बिना रिश्वत दिए काम नहीं होने की लगातार मिल रही शिकायतों को सुनने के बाद शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट ने खुले मंच सेे एलान कर दिया कि उनके विधानसभा में रिश्वत लेते किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि का फोटो या वीडियो जो भी लेकर आएगा, सही पाए जाने पर लाने वाले को एक हज़ार से एक लाख रुपए का इनाम वह खुद देंगे।

विधायक ने यह घोषणा अरियरी प्रखंड के हनुमानगंज में एक नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में की। विजय सम्राट पहली बार राजद के टिकट से विधायक बने हैं और राेज अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनते हैं।