SAMASTIPUR : समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा वे शुक्रवार को जितवारपुर चौथ निवासी व शिक्षक उमेश राय के सुपुत्र जितेन्द्र कुमार तथा जितवारपुर निजामत पंचायत निवासी विजय कुमार राय की सुपुत्री कुमारी रीमा की कराए जा रहे आदर्श विवाह कार्यक्रम में बोल रहे थे।
आमतौर पर शादियों में सिर्फ सात ही फेरे लिए जाते हैं, लेकिन आज हुए आदर्श विवाह संस्कार में जोड़ों ने आठवां फेरा भी लिया। इन जोड़ों ने आठवां फेरा अपने दांपत्य जीवन में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने का लिया। मौके पर एक तरफ वाद्ययंत्र बजाए जा रहे थे तो दूसरी ओर महिलाओं के गीतों से माहौल उत्सव का लग रहा था l
मौके पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , सरपंच विष्णु राय, मुखिया चन्दन कुमार राय, समाजसेवी ईo राजेश कुमार राय, विजय कुमार राय, शिक्षक उमेश राय, प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला , प्रमोद कुमार पप्पू , ज्योतिष महतो , रंजीत कुमार रम्भू , मोo बशीर अहमद , जयलाल राय, हेमनारायण शर्मा , नीलू शर्मा , मनोज पटेल , राहुल राय, दिनेश राय, जितेन्द्र कुमार , कुमारी रीमा, नीलू देवी , कमलेश राय, पुतुल कुमार , मोo अमरोज , सूरज पटेल सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे l
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट