BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों ने B.ED. के एक छात्र को गोली मार दी। बुरी तरह से घायल छात्र दीपक कुंवर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बैंक बाजार से टारा जाने वाली सड़क पर शनिवार की देर रात हुई। B.ED का यह छात्र गांव में ठेकेदारी भी करता था। उसके दोस्त ने रात में फोन किया और कहा कि गाड़ी लेकर आओ, इमरजेंसी है। इसके बाद वह घर से निकल गया। वापस लौटने के दौरान वह रेलवे फाटक पर अपनी स्कॉर्पियो खड़ी कर ट्रेन निकलने का इंतजार कर रहा था।
सूचना मिलते ही परिजन PHC पहुंचे और युवक की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। दीपक की दाहिने बांह में गोली लगी है। दीपक बछवाड़ा थाना क्षेत्र की रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या 11 के झमटिया में रहता है। उसके परिजन पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
वहीं, घायल की मां बिंदु देवी ने बताया कि दीपक गांव में ठेकेदारी भी करता है। शनिवार की रात वह खाना खाकर सोने जा रहा था, तभी उसके दोस्त का फोन आया। दोस्त ने कहा कि गाड़ी लेकर आओ इमरजेंसी है। इसके बाद दीपक कार लेकर चला गया। वापस आते समय रास्ते में रेलवे फाटक गिरा हुआ था। वह अपनी स्कॉर्पियो खड़ी कर ट्रेन निकलने का इंतजार करने लगा। तभी बाइक सवार अपराधी आए और दीपक को गोली मार दी।
Input-dainik bhaskar