2021/02/04

बड़ी खबर : अभी-अभी गोलियों की तर्तराहट से दहला समस्तीपुर का धर्मपुर इलाका, पूर्व जिला परिषद सदस्य पर जानलेवा हमला...

SAMASTIPUR : जिले में बेख़ौफ़ अपराधियो का तांडव जारी है। अब पूर्व जिला पार्षद व उसके भतीजे को अपराधियों ने जख्मी कर दुकान में लुट-पाट की और फायरिंग करते हुए निकल भागे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर की है जंहा पूर्व जिला परिषद सदस्य पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। हमले में जिप सदस्य सहित आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए । सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जहां जिप सदस्य व उनके भतीजे की हालत नाजुक बताई गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा कर रहें है। वही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है ।वही जिप सदस्य के समर्थकों का हुजूम अस्पताल में पहुंचने लगा है, वहीं मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है ग्रामीणों का कहनाना है कि स्थानीय विधायक के समर्थक ने घटना को अंजाम दिया है।