DESK : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. वाराणसी से दाह संस्कार करके लौटते समय बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हो गए. मृतक, जौनपुर जिले के जलालपुर और सराय ख्वाजा निवासी हैं. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया है.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
हादसा जलालपुर हाईवे-वाराणसी सीमा पर उस समय हुआ जब तेज रफ़्तार पिकअप की भिड़ंत एक ट्रक से हो गई. घटनास्थल पर ही छह लोगों की मौत हो . घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और बचाव कार्यों में जुट गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.