2021/02/23

बिहार में फिर गैंगरेप...5 लोगों ने दिया घटना का अंजाम..घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पहुंची थी

SIWAN : सीवान की छात्रा का सोनपुर में 5 दरिंदों ने गैंगरेप किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। छात्रा अपने घर से नाराज होकर ट्रेन से सोनपुर पहुंची थी। स्टेशन पर दरिंदों ने उसे दबोच लिया।

 रेप के बाद उसके साथ उसके साथ मारपीट भी की। डरी-सहमी छात्रा रोते-बिलखते नंगे पांव फोरलेन से अपने घर सीवान को चल दी। बाकरपुर के पास स्थानीय लोगों ने छात्रा को ऐसी अवस्था में देखा तो उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे नयागांव थाना ले गए। 

इसके बाद पीड़िता को हरिहरनाथ ओपी पहुंचाया गया। परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे सोनपुर पहुंच चुके हैं।

 हरिहरनाथ ओपी प्रभारी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त पीड़ित के परिजन सोनपुर पहुंच चुके हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही जानकारी के अनुसार सोनपुर स्टेशन के समीप से एक फल विक्रेता को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।