SAMASTIPUR : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या- 28 के बल्लोचक पेट्रोल पंप के पास सोमवार को बाइक-पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही बाइक पर सवार मृतक का पिता और पुत्र गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।
ताजपुर - बंगरा थाना क्षेत्र के एनएच- 28 मुर्गियाचक के इमली चौक के निकट सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थानांतर्गत सिराजावाद वार्ड-10 निवासी मो.कुर्बान के 28 वर्षीय पुत्र इस्तेखार के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन ने इस्तेखार के बाइक में ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर हुई उसकी मौत हो गई। वहीं ठोकर मारने के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय बंगरा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना की सूचना परिवार के लोगो को दी। बताया गया कि इस्तेखार अपनी प्रसूता पत्नी से मिलने के लिए अपने घर से ससुराल ताजपुर जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई।