SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड स्थित पंचायत समिति भवन में विगत 7 दिनों से चल रहे भूकंप रोधी मकान बनाने को लेकर राजमिस्त्री के प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुई। जिसके मौके पर सभी 26 प्रशिक्षणार्थी राजमिस्त्रीयों को 700 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से 4900 रूपए का चेक तथा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार के द्वारा दिया गया।
मौके पर तकनीकी सलाहकार ई०वी०के० प्रशिक्षण प्रभारी ई० रवि कुमार, प्रशिक्षक ई० आलम,सहायक प्रशिक्षक संतोष कुमार,बैजनाथ पासवान,जे०एस०एस० श्याम कुमार,भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्ण देव प्रसाद सिंह,प्रखंड उप प्रमुख रामनाथ राय,राजद नेता श्याम किशोर कुशवाहा और प्रशिक्षणार्थियों में राजू कुमार, अशोक महतो,शंकर प्रसाद,शंभू रजक, योगेंद्र महतो,दिनेश महतो,रविंद्र दास,नरेश दास,पप्पू कुमार महतो,धर्मेंद्र कुमार,सुनील कुमार,मोहम्मद मुख्तार अली, राम विनोद महतो,गंगा प्रसाद, रामबाबू साह,महेश दास,विमल कुमार दास,राजकमल सहित 26 लोग मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट