2021/02/26

बिहार: 20 से अधिक घरों में लगी भीषण आग...हादसे में एक व्यक्ति की मौत ...एक की हालत गंभीर...18 मवेशी भी मरे

VAISHALI : हाजीपुर शहर की दलित बस्ती में गुरुवार की देर रात भयंकर आग लग गई। ये हादसा नगर थाना क्षेत्र के वैशाली महिला कॉलेज के पास हुआ। रात के सन्नाटे में झोपड़ियों में आग लगी थी और उसमें लोग बेसुध सो रहे थे। 


वैशाली के भगवानपुर और गोरौल के बॉर्डर पर स्थित लक्ष्मीराम गांव में देर रात लगी भीषण आग में 18 लोगों के घर जलकर राख हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग और 18 मवेशियों की झुलसकर जान चली गई। 

एक युवक की हालत गंभीर है। अगलगी की इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। सूचना मिलते ही भगवानपुर और गोरौल थाना से दमकल घटनास्थल पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

असोई लक्ष्मीराम गांव में देर रात अगलगी की घटना में 1 बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि 1 अन्य इसमें घायल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मनोगा पासवान घर में सोए हुए थे। 

इसी दौरान अगलगी के कारण गांव में अफरातफरी मच गई। वे घर पर ही सोए रह गए, आग में झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई। जबकि, इसी हादसे में उमेश पासवान बुरी तरह घायल हैं।

भीषण अगलगी में 18 मवेशी भी जलकर भस्म हो गए। इसमें 1 गाय और 17 बकरियों के जलने की सूचना है। श्यामनंदन पासवान, चंदेश्वर पासवान, शिवलाल पासवान के मवेशी आग में झुलसे हैं। 

अमरनाथ पासवान,नरेंद्र पासवान,पप्पू पासवान,सकलदीप पासवान सहित 18 लोगों के घर भी जलकर राख हो गए हैं। घर में रखा अनाज और कागजात धू-धूकर जल गया।

देर रात हुई भीषण अगलगी के बाद गांव में मातम छा गया है। लोगों के पास रहने के लिए ना तो घर बचे हैं ना ही खाने का ही सामान। मुखिया और CO द्वारा लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। 

भगवानपुर CO नंदकिशोर प्रसाद निराला ने बताया कि अग्निकांड का आकलन अंचल द्वारा किया जा रहा है। सभी को सरकारी नियमानुसार राहत की सामग्री और राशि जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

 वहीं, गांव के मुखिया अयोध्या पासवान ने बताया कि फिलहाल पंचायत की ओर से दी जा रही है।