2021/02/10

समस्तीपुर में अगामी 13 फरवरी को विशाल प्रदर्शन को लेकर ...माकपा की बैठक संपन्न

SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर प्रखण्ड अंतर्गत चैता दक्षिणी पंचायत में सीपीआई(एम)शाखा की बैठक कॉ.रामप्रवेश चौरसिया की अध्यक्षता एवं कॉ. उपेन्द्र राय की प्रवेक्षण में अगामी 13 फरवरी को प्रखण्ड मुख्यालय पर नल-जल,प्रधानमंत्री आवास, दाखिलब खारिज,छात्रवृत्ति, शौचालय,मनरेगा सहित अन्य जन हितैषी योजनाओं में लूट-खसोट के खिलाफ विशाल प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई। 

वहीं नेताओं द्वारा अपील कि गया कि माकपा चैता दक्षिणी शाखा से ज्यादा से ज्यादा लोग भाग ले।मौके पर रघुवंश राय, मनटुन सहनी,रामबाबु साह,नामनरायण सहनी,जागो सदा,शोभित सदा, फुलटुन राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट