2021/02/02

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट घोषित, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किए ट्वीट

DESK : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और12वीं की परीक्षाओं के लिए मंगलवार को डेट शीट जारी कर दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। डेट शीट के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 7 जून तक, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 11 जून तक चलेंगी।

परीक्षाओं में ढाई महीने की देरी हुई
CBSE की परीक्षाएं इस बार करीब ढाई महीने की देरी से शुरू हो रही हैं। पिछले साल यह 15 फरवरी से शुरू हो गई थीं। इन परीक्षाओं में 30 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं। दोनों ही क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से शुरू होंगे। वहीं, रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने 31 दिसंबर को एक लाइव वेबिनार में CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया था, जिसकी डेट शीट अब जारी हुई है।

ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • यहां अपडेट सेक्शन के अंदर डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी क्लास सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद डेटशीट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकेंगे।

10वीं की डेट शीट ट्वीट की

केंद्रीय मंत्री ने अगले ट्वीट में 10वीं कक्षा की डेटशीट जारी की है। साथ ही उन्होंने 10वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।  


शिक्षा मंत्री का संबोधन खत्म, 12वीं की डेट शीट ट्वीट की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का संबोधन खत्म हो चुका है। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की डेट शीट ट्वीट की है। साथ ही छात्रों को शुभकामनाएं अभिव्यक्त कीं।

छात्रों को शुभकामनाएं दीं

केंंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने लाइव संबोधन के तुरंत पहले ट्वीट कर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने लिखा, प्रिय छात्रों, बहुप्रतीक्षित सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेट-शीट की घोषणा कर रहा हूं। कृपया आश्वस्त रहें कि हमने पूरी कोशिश की है कि ये परीक्षा आपके लिए सुचारू रूप से चले। आपको शुभकामनाएं।