SAHARSA : सदर थाना क्षेत्र के सर्वा ढाला के निकट सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के सितुआहा गांव निवासी एवं वर्तमान जिला पार्षद श्यामली देवी से बाइक सवार तीन बदमाश रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गया।
घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता ने बताया कि सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के सितुआहा गांव निवासी गजानंद कुमार बैंक से तीन लाख रुपए की निकासी कर जा रहे थे।
जैसे ही वे लोग सर्वा ढाला के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी पत्नी के हाथ से रुपये से भरा पर्स छीनकर भाग खड़ा हुआ। फिलहाल पुलिस पीड़ित से आवेदन प्राप्त कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। उन्होंने बताया कि छापामारी की जा रही है, जल्द ही मामले का उद्द्भेदन होगा।
आपको बता दें कि कल ही SP लिपि सिंह ने सोमवार को जिले के पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा