SAMASTIPUR : आइसा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने "रोजगार का वादा निभाओ मार्च निकाला जो शहर के स्टेडियम गोलंबर से निकलकर स्टेडियम मार्केट, समाहरणालय, एसडीओ कार्यालय होते हुए ओवरब्रिज चौराहा पर सभा में तब्दील हो गया. मार्च में शामिल छात्र-छात्राएं "19 लाख रोजगार का वादा पूरा करो,' "एसटीइटी का रिजल्ट निकाल कर अविलंब बहाली करो," सभी विभाग के रिक्त पदों पर बहाली करना होगा आदि गगनभेदी नारे लगा रहे थे.
मार्च का नेतृत्व आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने किया. इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि नए बिहार के विकास के लिए लोगों को नि:शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार की गारंटी सरकार को करनी होगी. शिक्षक बहाली में ऑफलाइन आवेदन करने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है.
इसलिए सरकार पिछला एसटीइटी का रिजल्ट जारी करते हुए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करवा कर शिक्षकों के सभी पदों पर अभिलंब बहाली करें. 19 लाख रोजगार का वादा करने वाली सरकार ने अभी तक बहाली की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है. टीईटी/एसटीइटी का परीक्षा प्रत्येक वर्ष ले तथा सभी विभाग के रिक्त पदों पर वेतनमान पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करें नहीं तो आइसा सभी छात्र व बेरोजगार नौजवानों को गोलबंद कर निर्णायक रूप से सड़क पर उतरेगी।
सभा को आइसा जिला सह - सचिव प्रीति कुमारी, जितेंद्र साहनी, मो.फरमान, जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, ललित साहनी, कार्यालय सचिव राजू झा, जिला कमेटी सदस्य दीपक यादव, मनीष यादव, अभिषेक कु. यादव, गंगा प्रसाद पासवान, राजू कुमार, रवि रंजन कुमार, जानवी कुमारी, राजन कुमार, दीपक कुमार, सोनू कुशवंशी, राजा कुमार, दीपेश कुमार, रंजीत शर्मा, जयप्रकाश, मो. मेराज अरविंद पासवान ने संबोधित किया.