SAMASTIPUR: जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बालेश्वर राम नंद किशोर सिंह महाविद्यालय कल्याणपुर के प्रधान लिपिक अमरेश कुमार राय एवं चतुर्थवर्गीय कर्मी फुलेंद्र दास की सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्राचार्य प्रो.सूर्य देव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं प्रो.कृष्ण कुमार चौधरी के संचालन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसने फुलेंद्र दास उपस्थित थे, जबकि अमरेश कुमार राय उपस्थित नहीं हो सके।
वहीं फुलेंद्र दास को मिथिला परंपरा के अनुसार चादर- माला पहना कर उनको विदाई दी गई।वहीं उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मियों ने उनके साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए उनके दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।
मौके पर प्रो.सुशील कुमार चौधरी,प्रो. अमरनाथ चौधरी. प्रो.उमेश कुमार राय, प्रो.रंजू कुमारी, प्रो.खली कुंजमा,प्रो.कामोद कुमार सिंह,प्रो.रती रमन झा, चंदन कुमार,सत्य प्रकाश,चंद्रवीर, कुंदन कुमार,पंकज कुमार, कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रंजीत पोद्दार,रूपेश कुमार सिंह,बैजनाथ शर्मा,राम पदारथ झा,सत्य नारायण झा सहित सभी कॉलेज कर्मी मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट