SAMASTIPUR : जिले के भाकपा माले उजियारपुर प्रखंड कमिटी की बैठक मालती में प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का पर्यवेक्षण जिला स्थाई समिति के सदस्य फूलबाबू सिंह ने की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा चोर दरवाजे से लाये गए किसान विरोधी तीनों काला कॄषि कानून के विरोध में महात्मा गाँधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर राज्य व्यापी मानव श्रृंखला बनाकर विरोध करने को लेकर एन एच 28 सातनपुर एवं एस एच 55 अंगार धाट में महागठबन्धन के साथ सन्युक्त रूप से हजारों किसानों के साथ मानव श्रृंखला बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
वहीं पार्टी के संगठन का विस्तार और मजबूत करने के लिए नये सदस्यों को भर्ती करने का निर्णय लिया गया।वहीं जन संगठनो के विस्तार एवं मजबूत करने के लिए 12 फरवरी 21 को अखिल भारतीय किसान महासभा का प्रखण्ड सम्मेलन चैता में, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन का प्रखण्ड के 07 जनवरी 21 को कमला सैदपुर में, इन्क़लाबी नौजवान सभा आर.वाई.ए. का प्रखण्ड सम्मेलन 22 फरवरी 21 को शहीद भगत सिंह पुस्तकालय महिसारी में एवं छात्र संगठन आइसा का प्रखण्ड सम्मेलन एम. आर.जनता कॉलेज महेशपट्टी में करने का निर्णय लिया गया है।28 फरवरी 21 को पूरे प्रखंड क्षेत्र में व्यापक लूट, भ्रष्टाचार,अनियमितता,आम जनता की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जुझारू प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए फूलबाबू सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार पून्जीपतियो के हितैषी के रूप काम कर रही है। जिससे देश और राज्य की जनता विभिन्न समस्याओं में फंसी हुई है। देश आर्थिक गुलामी की तरफ बढ़ रही है। पूँजीपतियों का राज सत्ता कायम हो चुका है। शिक्षा, रोजगार,स्वास्थ्य सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं से आम जनता को वंचित किया जा रहा है।उन्होंने महात्मा गाँधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की।
बैठक में फूलेन्द्र प्रसाद सिंह, फिरोजा बेगम, दिलीप कुमार राय,चन्देश्वर प्रसाद सिंह,गंगा प्रसाद पासवान, कमालूद्दीन,मो. अलाउद्दीन,राम बाबू कुमार, रघुवीर कुमार,राम प्रित सहनी, महेश कुमार,मनोज कुमार,राज कुमार दास,श्याम नारायण चौरसिया,निर्धन शर्मा सहित अन्य साथियों ने सम्बोधित किया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट