SAMASTIPUR : सिंघिया- जदयू के समस्तीपुर जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद उमर फारूक के द्वारा सिंधिया प्रखंड के कुंडल 1 पंचायत निवासी चंद्रबली सिंह को सिंघिया प्रखंड के किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में मिली पार्टी की हार से सीख लेते हुए सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य जमीनी कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है.
मौके पर हसनपुर विधानसभा से पूर्व विधायक राजकुमार राय, जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद उमर फारूक, हसनपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, विजय यादव मौजूद रहे!