2021/01/21

SAMASTIPUR : सिंघिया में डीएम ने अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक किये

SAMASTIPUR : जिले के सिंघिया प्रखण्ड मुख्यालय में आज गुरुवार के दिन समस्तीपुर जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक किये उन्होंने समीक्षा के उपरांत पत्रकारों को बताए कि सरकार के विकास योजना की जांच की गई है.

 प्रखण्ड के प्रभारी वरीय पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता जय चंद्र यादव के द्वारा की गई जांच में अनियमितता पाई गई है। उसमें कार्रवाई करने का निर्देश दे दी गई है, वही आरटीपीएस कार्यालय का निरीक्षण के दरमियान में सादे कागज पर आवेदन नही लिए जाने लोगो को कई दिनों तक  आने के बाद भी प्रमाण पत्र नही देने के अलावे  कुव्यवस्था पाये जाने पर मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी संतोष कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार करने का निर्देश दिए है।

साथ ही प्रखण्ड मुख्यालय में मॉडल शौचालय नही रहने बाल विकास भवन को जर्जर रहने एवं कोल्हुआघाट में जेसीबी से अवैध मिटी खनन करने के मामले के बारे में बताये की मिटी खनन का मामला गंभीर है इसके लिये स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने का निर्देश दे दी गई जो लोग अवैध खनन में  पकड़े जाएंगे उसके विरुद्ध चोरी के मामले दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई की जायेगी।वही शौचालय एवं बाल विकास भवन के बारे में बताये की  जांच करवाने के उपरांत आगे की कारवाई की जायेगी।

उक्त बैठक में रोसड़ा के अनुमण्डल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ,भूमि सुधार उप समाहर्ता जय चंद्र यादव,उप विकास आयुक्त संजय कुमार डीपीआरओ अनुग्रह नारायण सिंह ,अपर समाहर्ता ,बीडीओ मनोरमा कुमारी ,दुनियलाल यादव ,प्रेम कुमार यादव ,सीओ आनंद चंद्र झा एमओ धीरेंद्र कुमार डॉ संजीव कुमार सीडीपीओ जीपीएस पवन सिंह पीओ डॉ प्रेम कुमार लाल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार के अलावे अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट