2021/01/20

SAMASTIPUR : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे मृतक सोनू के घर, बंधाया ढाढस

SAMASTIPUR: जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बोरिया गाँव जाकर रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्ब केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा मृतक सोनू राज के परिजन से मिले। और ढाढस बंधाया। तथा घटना की जानकारी प्राप्त की। जिसमे मृतक के पिता ने बताया कि हम शराब का धंधा विरोध किए जिसका परिणाम हमको अपने बच्चे से हाथ धोना पड़ा। शराब के धंधेबाज द्वारा मेरे पुत्र सोनू राज को बुलाकर ह्त्या कर दिया गया। 

उसके गायब होने की सूचना थाना अध्यक्ष विभूतिपुर को दिया गया। जिस पर उन्होंने कोई ध्यान नही दिया। हम लोगो को टालते रहे तब जाकर 18 जनवरी को नदी किनारे मछली पकड़ने वालो ने  मिट्टी के नीचे से बाहर निकला हुआ  पैर देखा। तो गाँव में चर्चा आग की तरह फैल गयी। 

तब जाकर हम लोगो को पता चला। पुलिस भी आ गई और लाश निकाल कर लेकर पुलिश भाग रही थी। तो ग्रामीण के खदेड़ने पर पुलिश लाश छोड़ कर भाग गई।इससे हमलोगो को विश्वास हो गया कि हत्या पुलिस के मिलीभगत से हुई है।और कहा कि यह आपसे आग्रह है कि आप ऐसा प्रयास प्रशासन से कराएं की दोषी को करी-करी सजा मिले और निर्दोष फंसे नही। 

वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हम अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे कि दोषी को सजा मिले और निर्दोष फंसे नही। लेकिन यह मामला तो कानून व्यवस्था खराब होने का बनता है। पुलिस लोगो की सूचना पर त्वरित कार्यवाही नही करती है। जिस कारण लोगो को गलत कार्य करने से मन में तनिक भी डर,भय नहीं है.जिसका परिणाम बोरिया की घटना है। इस ओर पुलिस के आला अधिकारियों को तुरन्त ध्यान देना चाहिए और कानून व्यवस्था कायम रहनी चाहिए। 

उपेन्द्र कुशवाहा के साथ पीड़ित परिवार से मिलनेवाले लोगो में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, जिला अध्यक्ष अनन्त कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष रौशन राजा, व्यवसायिक प्रकोष्ट के अध्यक्ष श्याम सुंदर पोद्दार, युवा जिला अध्यक्ष विकेश कुशवाहा, मुखिया जितेंद्र प्रसाद सिंह,सरपंच गणेश कुमार ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, महेन्द प्रसाद, आदित्य ठाकुर, चन्दन कुमार, रामकल्याण दास, अरविन्द कुशवाहा,सुनील कुमार दास,नारायण,यशवन्त कुमार,अशोक मल्लिक,लक्ष्मण कुमार जग्गा, गौरव कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट