2021/01/26

SAMASTIPUR : विभूतिपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस

SAMASTIPUR : देशभर में हर्षोल्लास के साथ 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। 

इसी के दौरान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार,थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती,विभूतिपुर पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर फुलेश्वर प्रसाद सिंह, चकबंदी कार्यालय में अंचलाधिकारी आदित्य विक्रम, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल+2 दाहू चौक में निदेशक विजय कुमार चौधरी,बी.आर.एन.के. एस.कॉलेज कल्याणपुर में प्राचार्य सूर्य देव प्रसाद सिंह,सिद्धि विनायक इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर में निदेशक रमेश कुमार,आर्यभट्ट कोचिंग सेंटर भूतेश्वर चौक, सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी सामूहिक स्थलों पर 72 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

इसी कड़ी में भगवान बुद्ध बस पड़ाव सिंघिया घाट के व्यवस्थापक पप्पू सिंह व संचालक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह के द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाई गई।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट