2021/01/21

SAMASTIPUR : शहीद लालबहादुर राय के 40वें शहादत दिवस पर एसएफआई ने निकाला जूलूस

SAMASTIPUR : भारत का छात्र फेडरेशन(एसएफआई) जिला कमिटी के बैनर तले शहीद लाल बहादुर राय के 40 वें शहादत दिवस पर एक जुलूस निकाला। यह उनके समाधि स्थल से शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे,अमर शहीदों का पैगाम जारी रहेगा यह संग्राम,शहीद लाल बहादुर राय अमर रहे,इंकलाब जिंदाबाद,एसएफआई का संघर्ष जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर में पहुंचीं। 

वहीं शहीद लाल बहादुर राय के स्मारक पर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रभारी प्राचार्य आलमगीर,हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष शशि भूषण शशि,एसएफआई के पूर्व केंद्रीय कमिटी सदस्य दिनेश कुमार राय आदि ने उनके स्मारक पर माल्यार्पण किया। वहीं पुनः यह जुलूस शहीद लाल बहादुर राय के समाधि-स्मारक स्थल पर पहुंची।उसके बाद संगठन का झंडोत्तोलन राज्य अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने की। 

वहीं उनके समाधि स्मारक पर एसएफआई के पूर्व नेता सह विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार,एसएफआई के पूर्व छात्र नेता रघुनाथ राय,पूर्व जिला मंत्री सुबोध कुमार,उमेश कुमार कवि,शहीद लाल बहादुर के भाई राम बहादुर राय,एसएफआई के पूर्व छात्र नेता मनोज कुमार गुप्ता,साथी सत्यनारायण सिंह, राम सागर पासवान, आइसा की मनीषा कुमारी, कंचन कुमारी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। 

 मौके पर एक संकल्प सभा हुई।जिसकी अध्यक्षता एसएफआई जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ने की। सभा को जिलामंत्री आनंद कुमार, पूर्व जिलामंत्री संजय कुमार आदि ने संबोधित किया।

वहीं सभा को संबोधित करते करते हुए राज्य महासचिव मुकुल राज ने शहीद लाल बहादुर राय के छात्र हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस सवाल को लेकर साथी लाल बहादुर राय शहीद हुए।वह सवाल सीट वृद्धि, शिक्षा का निजीकरण, शैक्षणिक अराजकता आदि आज भी कायम है।इसलिए हम छात्र उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं।

 इस मौके पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में टॉपर छात्र अजय कुमार,सरवन कुमार,विवेक कुमार एवं सरोज कुमार को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर एसएफआई जिला कमिटी के साथी विपिन कुमार, उपेंद्र राय, रवीश कुमार,संतोष कुमार,लालू कुमार,वीरेंद्र कुमार,कुंदन कुमार,पिंटू कुमार,बंधन कुमार,रजनीश कुमार,चंदन कुमार,धनंजय कुमार,प्रेम सागर, गुंजन कुमार, अमरेश कुमार सहित सैकड़ों छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट