SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड स्थित पीएचसी में कोविड-19 वैक्सीन की शुरुआत सोमवार को प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर के द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसके मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी फुलेश्वर प्रसाद सिंह,कर्मी विनोद दास, केयर, यूनिसेफ, बीएचएम,बीसीएम,डीएमई,डाटा ऑपरेटर,सीसीएच,एएनएम, आशा कर्मी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
वहीं आपको बता दें कि पीएचसी विभूतिपुर में प्रथम दिन 40 लोगों को कोविड-19 वैक्सिन दी गई। मौजूद कर्मी व पदाधिकारियों के करी निगाहों के बीच स्टेज बाय- स्टेज जांच- पड़ताल के बाद वैक्सिंग दी गई।
इस संबंध में स्वास्थ्य हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम दिन 40 लोगों को वैक्सीन दी गई। यह फिलहाल स्वास्थ्य कर्मियों,आशा,सेविका रजिस्ट्रेशन कराए हुए व्यक्तियों को दी गई है। शेष बचे कर्मियों को यह वैक्सीन सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को दिया जाएगा।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट