SAMASTIPUR : अवैध रूप से ई टिकट बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुये आरपीएफ ने एक और युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से हजारों रुपये मूल्य के ई-टिकट भी बरामद किये गये हैं। रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मो. आलम अंसारी ने हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव में सीएससी डिजिटल सेवा नामक दूकान में छापेमारी की।
इसके अलावे उसे आईडी को अभी खंगाला जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सनमुख यादव के द्वारा निजी आईडी बनाकर रेलवे ई टिकट बनाकर मनमाने कीमत पर बेचा जाता था। इसकी भनक साइबर सेल को मिली। साइबर सेल ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। जिसके आधार पर आरपीएफ ने छापेमारी कर मामले का खुलासा किया। विदित हो कि कंफर्म टिकट देने के लिये टिकट दलाल के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न नामों से निजी आईडी बनाकर टिकट बनाकर बेचा जाता है।
INPUT-HINDUSTAN