SASARAM : सासाराम में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 3 अपराधियों ने हथियार के बल एक नाबालिग को अगवा कर उसका गैंगरेप किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे हाइवे से सटे खेत में फेंक कर फरार हो गए। रविवार सुबह पुलिस जब पुलिस की नजर उसपर पड़ी तो वह बेहोश पड़ी थी। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे सासाराम अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना दरियाव थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता चला है कि किसी होटल में लड़की से साथ गैंगरेप किया गया है। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ चल रही है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अस्पताल में मौजूद पीड़िता के परिजन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, उनकी 12 साल की बच्ची शनिवार शाम घर से कोचिंग के लिए निकली थी। देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो चिंता होने लगी। इसके बाद काफी खोजबीन की लेकिन वह मिली। रविवार सुबह पुलिस मामले की जानकारी दी तो दंग रह गए।
वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो अपराधियों ने नाबालिग को हथियार के बल पर पहले अगवा किया फिर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।