DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बी टाउन में अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं. इंटरनेट पर कैटरीना कैफ का ग्लैमरस लुक वायरल रहता हैं. कैटरीना कैफ ने हाल ही में मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है. कैटरीना के लुक की बात करें तो उन्होंने मैगजीन के कवर पेज के लिए रेड कलर का आउटफिट कैरी किया है.
कैटरीना कैफ ने मैगजीन के लिए जनवरी महीने के लिए फोटोशूट करवाया है. फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया है. बता दें कि के ब्यूटी मेकअप ब्रांड कैटरीना कैफ का है. कैटरीना कैफ अक्सर अपने ब्रांड का विज्ञापन इंस्टाग्राम पर करती रहती हैं.
कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. कैटरीना कैफ का इंस्टाग्राम उनकी स्टाइलिश और ग्लैमरस फोटो से भरा हुआ हैं. कैटरीना कैफ के फैंस उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को काफी पसंद करते हैं.