PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में शनिवार को बिहार में कोरोना के टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। आईजीआईएमएस में शनिवार को 11 बजे संस्थान के सफाई कर्मी रामबाबू को पहला टीका सीएम नीतीश की उपस्थिति में दिया गया। इसके बाद टीकाकरण प्रारंभ कर दिया गया है। दूसरा टीका एम्बुलेंस चालक अमित कुमार को दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में टीकाकरण की पूरी तैयारी है।
वहीं फारबिसगंज अस्पताल में पहला टीका एएनएम ऐनी बेसेंट को दिया गया। सुबह 11.30 बजे से टीकाकरण की शुरुआत हुई। किशनगंज में टीकाकरण कार्य शुरू हुआ। पहले दिन एक सौ फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मी को टीकाकरण से जुड़ी सूची में शामिल किया गया है। बहादुरगंज में कोविड 19 का पहला टीका स्वस्थ्यकर्मी संतोष झा को लगाया गया।
टीका लेने के बाद संतोष झा ने बताया कि आज देशवासियों के लिये उत्सव का दिन है। वैश्विक महामारी कोरोना का टीका आने से 'कोरोना हारेगा देश जीतेगा' से जुड़ा स्लोगन आखिरकार सही साबित हुआ। स्वस्थ्यकर्मी संतोष के अनुसार हर किसी को कोविड 19 का टीका लेकर कोरोना को भगाने के मिशन में सहयोगी बनने की आवश्यकता है।
औरंगाबाद में छह जगहों पर कोरोना टीकाकरण हुआ शुरू