DESK : नई दिल्ली राजधानी के औरंगजेब रोड पर इजरायली दूतावास के सामने कुछ देर पहले जोरदार धमाके की खबर है. दिल्ली पुलिस को ब्लास्ट की कॉल मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम मौके पर पहुंची, जहां कई गाड़ियों के शीशे फूटे मिले. पुलिस का कहना है कि धमाके के बारे में किए गए फोन कॉल में इजराइल मेंशन नहीं है. वहीं धमाका दूतावास के पास एक बंगले में हुआ है. अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हालांकि धमाके की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई हैं.