2021/01/19

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी बिहार की बेटी भावना कंठ, IAF झांकी में दरभंगा की लाडली का जलवा

PATNA : राजपथ पर 26 जनवरी 2021 को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के दौरान बिहार की बेटी और देश की पहली महिला पायलट भावना कंठ एयरफोर्स की झांकी में नजर आएंगी. भावना का झांकी में शामिल होना न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है.

उन्होंने कहा कि अभी मैं मिग- 21 बाइसन उड़ाती हूं और मैं सभी तरह के फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाना चाहती हूं. गौरतलब है कि भावना कंठ को 2020 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया था. भावना कंठ ने कहा कि कड़ी मेहनत की बदौलत ही सपनों की उड़ान का सफर तय किया जा सकता है.