2021/01/15

बिहार बोर्ड इंटर का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड, 1 फरवरी से EXAM होगा शुरू

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक के बाद अब इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड जारी करने का एलान कर दिया है. कल से छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 
इसके बारे में बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि एडमिट कार्ड समिति के वेबसाइट http://seniorsecondary.biharboardonline.com/ पर जारी किया जाएगा. छात्र यहां से 16 जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2021 तक को वेबसाइट से अपलोड कर सकते हैं.

ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612- 2230039 एवं 2235161 पर संपर्क कर सकते हैं.

छात्रों को अपने कॉलेज से एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा. छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होने वाली है. बोर्ड ने बीते दिनों ही परीक्षा के तारीखों में बदलाव किया था. यह बदलाव कोरोना को देखते हुए किया गया था. 

बिहार बोर्ड  ने इसी के साथ कई विद्यालयों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया था, जिसके चलते अंतिम मौका दिया गया है. समिति ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को 13 जनवरी तक बकाया शुल्क जमा करने का निर्देश दिया था. बोर्ड में अपने आदेश में कहा है कि जिन विद्यालयों का शुल्क जमा नहीं होगा, उनका एडमिट कार्ड  जारी नहीं किया जायेगा.

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. जो परीक्षार्थी सेंटअप परीक्षा में पास हुए हैं, उनका ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

बिहार बोर्ड के विभागीय अधिकारियों का कहना है कि समिति की ओर से एडमिट कार्ड जारी किये जाने के बाद छात्र खुद भी अपने यूजर आईडी व पासवर्ड से उसे डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा विद्यालयों में भी प्राचार्य डाउनलोड कर सकेंगे. इंटरमीडिएट की परीक्षा से 13 फरवरी तक होनी है.

मैट्रिक का एडमिट कार्ड हो चुका है जारी- बताते चलें कि बीते दिनोंं ही मैट्रिक का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है. मैट्रिक की परीक्षा फरवरी के अंतिम हफ्ते में ली जाएगी. दोनों एग्जाम के लिए बोर्ड की ओर से कोरोना का भी गाइडलाइन जारी किया गया है. दो शिफ्ट में एग्जाम- कोरोना को देखते हुए बिहार बोर्ड इस साल इंटर की परीक्षा दो पाली में आयोजित करेगी. पहली पाली 9.30 से 12.45 तक होगी, जबकि दूसरी पाली 1.45 से पांच बजे तक चलेगी.

दो शिफ्ट में एग्जाम- कोरोना को देखते हुए बिहार बोर्ड इस साल इंटर की परीक्षा दो पाली में आयोजित करेगी. पहली पाली 9.30 से 12.45 तक होगी, जबकि दूसरी पाली 1.45 से पांच बजे तक चलेगी.

ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे- बोर्ड ने जारी प्रश्नपत्रों में आधे प्रश्नों को ही हल करने को कहा है. 100 अंकों की सैद्धांतिक परीक्षा में 50 अंक के ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जायेंगे. ऑब्जेक्टिव सवालों की संख्या 100 रहेगी, लेकिन जवाब किसी भी 50 प्रश्नों का देना होगा.

परीक्षा में सवालों को लेकर बोर्ड का आदेश जारी- बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रश्न को लेकर आदेश जारी कर चुका है. इंटर केमिस्ट्री विषय से कुल 96 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें वस्तुनिष्ठ 70, लघु उत्तरीय 20 और दीर्घ उत्तरीय 6 प्रश्न रहेंगे. इसमें 48 प्रश्नों का उत्तर देना होगा, जिनमें वस्तुनिष्ठ के 35, लघु उत्तरीय 10, और दीर्घ उत्तरीय तीन प्रश्न होंगे