DESK : भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों खेसारी लाल यादव हर गाना हिट साबित हो रहा है. सोशल मीडिया पर उनके गानों की धूम रहती है. अब एक बार फिर खेसारी लाल यादव अपने अलग ही अंदाज वाला एक नया गाना रिलीज कर चुके हैं. इस गाने के बोल हैं, 'हार गया मेहरारू से'. गाना रिलीज होते ही जमकर वायरल हो रहा है.
अपनी आवाज और अदाकारी से लाखों लोगों को दीवाना बना चुके भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव का यह गाना रिलीज होने कुछ ही घंटों बाद लाखों की संख्या में व्यूज बटोर चुका है. गाने को अब तक 1,836,186 से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. देखिए ये वीडियो.
..
इस गाने की बात करें तो इसे खेसारी लाल यादव ने ही गाया है. गाने का संगीत श्याम देहाती और आजाद सिंह ने दिया है. श्याम और आजाद ने ही इसे लिखा भी है. इस गाने को एसआरके म्यूजिक (SRK MUSIC) के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
इस गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह की जोड़ी बड़ी कमाल लग रही है. गाने में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को दिल जीत रही है. चांदनी यहां खेसारी पर हुक्म चलाती नजर आ रही हैं. वहीं खेसारी लाल यादव ने देसी अंदाज में बेहतरीन डांस किया है.
बता दें कि जल्द ही खेसारी लाल यादव दो भोजपुरी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. उनके फैंस को उनकी फिल्मोंं का बेसब्री से इंतजार रहता है.