HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग पर महुआ बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड में जोरदार ठोकर मार दी।
हादसे में मोपेड पर सवार मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के विरोध में उग्र लोगों ने की सड़क जाम कर दिया। सूचना पर महुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।