2021/01/11

बिहार में शराब की बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज भी किया गया गिरफ्तार

SITAMARHI : नानपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त करने के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की हरिनगर गांव में शत्रुघ्न राम के यहां शराब की बड़ी खेप पहुंची है। 

इस सूचना के सत्यापन व छापेमारी के लिए नानपुर थानाध्यक्ष राम प्रवेश उरांव ने दल बल के साथ शनिवार की रात्री 8:30 बजे हरिनगर गांव में शत्रुध्न राम के घर छापेमारी की। उसके घर से 90 कार्टन में 760 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। धंधेबाज शत्रुध्न राम भी पकड़ा गया।

 थानाध्यक्ष ने स्वंय के बयान पर हरिनगर गांव निवासी शत्रुध्न राम व मोहम्मद तबारक के अलावा सिरसी गांव के निखिल मिश्रा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। पूपरी डीएसपी प्रमोद कुमार यादव ने शनिवार रात में ही नानपुर थाना पहुंचकर धंधेवाज से पूछताछ की।