2021/01/16

भोजपुरी: खेसारी लाल का आम्रपाली दुबे को 'डोली सजा के रखना' का पैगाम, सुपरहिट जोड़ी की नई फिल्म अनाउंस

DESK : नए साल में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ धमाकेदार शुरुआत करने जा रहे हैं. दोनों की जबर जोड़ी जल्द ही 'डोली सजा के रखना' फिल्म में एकसाथ नजर आने वाली है. इस मोस्ट अवेटेड मूवी का डायरेक्शन रजनीश मिश्रा करने वाले हैं. फिल्म में लीड एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जबरदस्त धमाल मचाने वाले हैं. इस फिल्म के पहले डायरेक्टर रजनीश मिश्रा मेहंदी लगा के रखना बना चुके हैं.

'डोली सजा के रखना' को लेकर उत्साह'

फिल्म डोली सजा के रखना को लेकर खेसारी लाल यादव ने एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अपने पोस्ट में खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ तसवीर डाली है. साथ ही लिखा है नए साल में नई शुरुआत. फिल्म से जुडे़ लोगों के मुताबिक स्टोरी लाइन पर खास ध्यान रखा गया है. ट्रेडिशनल भोजपुरी फिल्म होने के बावजूद खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का किरदार बेहद अलग होगा. फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

खेसारी-आम्रपाली की ‘हिट मशीन जोड़ी’

फिल्म ‘डोली सजा के रखना की अनाउंसमेंट के बाद रिलीजिंग का इंतजार है. खेसारी लाल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस फिल्म से जुड़े सवाल करते दिख रहे हैं. कई सवाल फिल्म की रिलीजिंग डेट को लेकर है. अगर फिल्म के लीड एक्टर्स की बात करें तो दोनों की लंबी फैन फॉलोइंग हैं. खेसारी लाल यादव और आम्रपाली की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. इस जोड़ी को हिट मशीन माना जाता है.