SAMASTIPUR : कोरोना की शांति के बाद रेलवे मंडल के दरभंगा- हरनगर के बीच सवारी ट्रेन सेवा 12 जनवरी से चलेगी। मीडिया प्रभारी सह सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह ट्रेन दरभंगा से रोज सुबह 9.45 बजे खुलकर कारकरघट्टी, बिजौली हॉल,तारसराय, शहीद सूजर नारायण हॉल्ट, सकरी, जगदीशपुर हॉल्ट, बेनीपुर हॉल्ट, न्यूरी हॉल्ट, बिरौल होते हुए 12.15 बजे हरनगर पहुंचेगी। जबकि हरनगर से तीसरे पहर 3.15 बजे खुलकर उपरोक्त स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 6.20 बजे दरभंगा पहुंचेगी।