BEGUSARAI : जिले में जय श्री राम के नारे के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने की शुरुआत की है । दरअसल अयोध्या में जनसहयोग से भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है इसी को लेकर आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय के मुख्य बाजार में दुकानदारों से चंदा इकट्ठा कार्यक्रम की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ भाजपा के कई नेताओं के द्वारा बाजार की दुकानों में घूम-घूम कर चंदा इकट्ठा किया गया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं का आस्था का प्रतीक राम मंदिर का निर्माण जन सहयोग से किया जाना है, इसलिए राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, एक-एक ईटा और एक-एक रूपया का संकल्प लिया गया था, जो अब पूरा हो रहा है। राम मंदिर निर्माण में लोगों की सहभागिता हो इसके लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है।