बता दें कि भावना दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के बाउर गांव निवासी ई. तेजनारायण व राधा देवी की पुत्री भावना कंठ के अंदर बचपन से ही देश सेवा और फ्लाइंग का शौक रहा। सो, उन्होंने आरंभ से ही अपने कॅरियर को उसी अंदाज में ढाला। दृढ़ निश्चय किया और कठिन परिश्रम के बूते मुकाम पर पहुंची हैं। मिथिलांचल को अपनी बेटी पर गर्व करने का दूसरा अवसर भावना ने दिया है। स्वजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। सभी लोग मंगलवार की सुबह का इंतजार कर रहे हैं।
अविस्मरणीय है पासिंग परेड का पल
भावना के पिता और मां राधा देवी कहते हैं- 2016। हैदराबाद शहर और एयरफोर्स का पासिंग परेड मन को चैन देनेवाला था। बेटी जब फाइटर पायलट बनकर सामने आई तो लगा कि जैसे जीवन भर की उम्मीद पूरी हुई। बेटी को उसके कठिन मेहनत का फल मिल गया। वह पल अविस्मरणीय है। अब एक गर्व का अवसर बेटी ने दिया है गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर प्राप्त कर। वह यूं हीं आगे बढ़ती जाए।