2021/01/13

समस्तीपुर में मकर संक्रांति को लेकर बाजार में दुकानें सज गई,लोगों की चहल पहल बढ़ा, तिलकुट, लाई, गुड़, तिल, चूड़ा की खरीदारी करते नजर आए

SAMASTIPUR : मकर संक्रांति को लेकर बाजार में दुकानें सज गई है। इसके साथ ही लोगों की चहल पहल बढ़ गई। मंहगाई के बावजूद लोग अपने अपनी हैसियत के मुताबिक सामान की खरीदारी में लग गए हैं। तिलकुट की सौंधी खुशबू ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मंगलवार को बाजार में काफी चहल पहल देखने को मिली। लोग तिलकुट, लाई, गुड़, तिल, चूड़ा की खरीदारी करते नजर आए। जैसे जैसे मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आ रहा है।

तिलकुट की ब्रिक्री में इजाफा हो रहा है। तिलकुट बनाने के लिए कारीगर दिन रात काम कर रहे हैं। शहर के कचहरी रोड, मारवाड़ी बाजार, बंगाली टोला, स्टेशन रोड, ताजपुर रोड सहित कई जगहों पर कतार से दुकानें सजी है। अधिसंख्य दुकानों पर गया के तिलकुट का ही बोर्ड लगा हुआ है। यहां लगभग हर रेंज के तिलकुट उपलब्ध हैं। गया का तिलकुट की अधिक मांग है। इसलिए कुछ दुकानदारों ने गया से कारीगरों लाकर तिलकुट बना रहे हैं। कचहरी रोड स्थित तिलकुट विक्रेता प्रेम कुमार पोद्दार कहते हैं कि गया के तिलकुट की अधिक डिमांड है। गया के कारीगर से बनाए गए कई रेंज में तिलकुट उपलब्ध है।

कई तरह के तिलकुट बाजार में उपलब्ध

तिल के बने विभिन्न मिष्ठान मक्का, तिलपापड़ी, चीनी वाला, खोआ वाला, पोस्ता वाला, रेवड़ी, लड्डू, गया का स्पेशल तिलकुट आदि बाजार में छाए हुए हैं। बाजार में 220 से 360 रुपये प्रति किलो तक तिलकुट उपलब्ध है। ग्राहकों में गया के प्लेन खास्ता तिलकुट की अधिक डिमांड है।

हर रेंज में मिला रहा गया का तिलकुट

प्लेन खास्ता तिलकुट : 220 रुपये प्रतिकिलो

गुड़ खास्ता तिलकुट : 260 रुपये प्रतिकिलो

खोआ खास्ता तिलकुट : 360 रुपये प्रतिकिलो

चीनी खास्ता तिलकुट : 260 रुपये प्रतिकिलो

गुड़ पापड़ी : 280 रुपये प्रतिकिलो

गुड : 50-60 रुपये प्रतिकिलो

चूड़ा : 28-30 रुपये प्रतिकिलो