2021/01/16

छेड़खानी करते हुए शख्स को पकड़ा, बीच सड़क पर लाकर जमकर की धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा

CHAPRA : छपरा के जलालपुर बाजार में छेड़खानी करने के आरोप में एक शख्स की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो को अपलोड कर दिया। जलालपुर का कबीर मांझी पड़ोस की ही एक बच्ची के साथ छेड़खानी कर रहा था। इस दौरान पीड़िता के परिजनों की नजर पड़ गई। सभी ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

छेड़खानी की बात सुन भड़के लोग
लोगों ने आरोपी को पकड़कर पहले सड़क पर लाया। इसके बाद बीच बाजार में उसकी पिटाई करने लगे। जिसके हाथ में जो मिल रहा था, उससे आरोपी को पीट रहा था। सड़क पर मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो में कुछ बच्चे भी डंडे से आरोपी की पिटाई करते दिखे। भीड़ से कुछ लोग आरोपी को छुड़ाने की कोशिश करने लगे तो एक महिला ने उसके करतूतों के बारे में लोगों को बताया। छेड़खानी की बात जान सड़क पर चल रहे लोगों को भी गुस्सा आ गया, उसमें से भी कुछ आरोपी की पिटाई में जुट गए।

दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी
पीड़िता के परिजन आरोपी को बाजार से पिटाई करते हुए पुलिस स्टेशन तक ले आए। लोगों के समझाने के बाद परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने छेड़खानी को लेकर पीड़िता और उसकी मां से भी पूछताछ की। हालांकि, इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं

INPUT-DAINIK BHASKER