BUXAR : जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में सरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़े को जहर पीते हुए देखा जा रहा है. वीडियो वायरल होने से पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है क्योंकि वीडियो में जिस जगह पर प्रेमी जोड़े को देखा जा रहा है, वहां से पुलिस को सिर्फ लड़के की बाइक मिली है.
बक्सर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर प्रेमी के परिजनों को सौंप दिया और दोनों की तलाश में जुट गई. पुलिस टीम ने गंगा पर बन रहे पुल में कार्य करने वाले मजदूरों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की लेकिन हर किसी ने इस तरह की घटना से अनभिज्ञता जताई. अब पुलिस सर्विलांस के सहारे लोकेशन पता करने में जुटी है.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया के रहने वाले उपेंद्र गोंड की लक्ष्मणपुर चट्टी पर सजावट की दुकान है. वहीं बड़का खेत के रहने वाले एक परिवार लक्ष्मणपुर चट्टी पर ही झोपड़ी लगाकर रहता है. इनकी नाबालिग पुत्री से उपेंद्र गोंड का प्रेम हो गया. शुक्रवार की रात दोनों अपने घर से फरार हो गए. अगले दिन सुबह फेसबुक पर जहर की शीशी मुंह में गिराते हुए एक वीडियो वायरल किए. यह देख पुलिस व दोनों के परिवार वाले तलाश में जुट गए.
Input-first bihar