2021/01/19

समस्तीपुर सदर अस्पताल में ओपीडी की व्यवस्था बेपरवाह, आयरन, गैस व दर्द की दवा भी अनुपलब्ध

SAMASTIPUR : मंगलवार की सुबह ठंड के बावजूद काफी संख्या में मरीज सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। ओपीडी में निर्धारित समय से पूर्व ही ताला खुल गया था। मंगलवार को ऑन द स्पॉट पड़ताल की तो पाया कि यहां पूरी व्यवस्था बेपरवाह है। अस्पताल पहुंचते ही मरीजों का दर्द और बढ़ जाता है। क्योंकि ससमय मरीजों को न तो कोई जानकारी देने वाला है और न ही इलाज का समुचित इंतजाम। 

जो कुछ व्यवस्था है भी तो अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी की मर्जी से चलती है। ऐसे में शारीरिक कष्ट से पीड़ित मरीजों का दर्द बढ़ता ही जाता है। हर दिन ओपीडी में तीन सौ से अधिक मरीजों की भीड़ रहती है लेकिन इलाज के नाम पर मनमर्जी चलती है। कोविड-19 का जांच कराने के लिए पहुंचे लोगों को भी परेशान होना पड़ा। लोगों को जांच कब होगी इसकी भी जानकारी नहीं थी।

कई वार्ड में समय से नहीं पहुंचे थे चिकित्सक

दवा काउंटर पर एक ही डाटा ऑपरेटर मिले उपस्थित

सदर अस्पताल स्थित निबंधन काउंटर समय पर खुल गया। महिला-पुरुष मरीज के लिए अलग-अलग काउंटर पर कर्मी तैनात थे। वहीं दवा काउंटर भी समय से ही खुला था। जहां से मरीज एक्स-रे व पैथोलॉजी का पर्ची कटाते हैं। लेकिन काउंटर पर एक ही डाटा ऑपरेटर उपस्थित मिले।

मरीजों को बाजार से खरीदनी पड़ी दवा