2021/01/27

इस हरियाणवी डांसर के आगे सपना चौधरी भी फेल, नया गाना मचा रहा है धमाल, आपने देखा क्या वीडियो?

DESK : रियाणवी सॉन्ग '52 गज का दामन'  सॉन्ग के बाद हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार खूब सूर्खियां बटोर रही हैं. उनका एक और गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. रेणुका पंवार के इस गाने को अब तक हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है और यह संख्‍या लाखों की ओर बढ़ती जा रही है.

रेणुका पंवार का नया गाना

रेणुका पंवार  के इस गाने का नाम 'छन छन' है. इसकी म्‍यूजिक काफी अच्‍छी है. इस गाने को रेणुका पंवार ने गाया है. इसे लिखा है दक्ष कंबोज खेड़ा ने और संगीत दिया है गुलशन ने. इस गाने को रेणुका पंवार, केय डी और एके जट्टी पर फिल्माय गया है.

'52 का दामन' था सुपरहिट
रेणुका पंवार के इस गाने के रिलीज होते ही इनके फालोअर में तेजी से इजाफा हो रहा है. इस गाने में रेणुका पंवार ने परफार्म भी किया है. गाने को दर्शकों द्वारो खूब पसंद किया जा रहा है. साथ ही रेणुका पंवार के फैन फालोइंग भी बढ़ रही है. बता दें कि इससे पहले रेणुका पंवार के कई गाने हिट हो चुके हैं. पिछले दिनों रिलीज हुई '52 का दामन' (52 Gaj Ka Daman) के बाद से इनके हर गाने हिट होते जा रहे हैं.

बागपत की रहने वाली हैं रेणुका
बागपत की रहने वाली रेणुका पंवार इन दिनों खूब धूम मचा रही है. इन्‍होंने अभी तक 52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman) से लेकर चटक मटक और हरियाणवीं बीट जैसे हिट गाने दे चुकी हैं. रेणुका पंवार चटक मटक सॉन्ग में सपना चौधरी के साथ नजर आईं थी. इसके अलावा 'डीजे बजाऊंगी' गाने की सीरिज को भी खूब पसंद किया गया था.