SAMASTIPUR : मुफस्सिल थानांतर्गत मोरदीवा हॉस्पिटल के निकट बाइक की ठोकर से जख्मी साइकिल सवार की मौत हो गई। साइकिल सवार 40 वर्षीय सुरेश पासवान की मौत होने से आक्रोशित लोगो ने रोसड़ा- समस्तीपुर पथ को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।
शव के साथ जाम करने से आमलोगों को काफी परेशानी हुई। जाम की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता एवं मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष चंद किशोर टूडू पहुंचे और आश्रित को हर संभव सहायता पहुंचाने का भरोसा दिया। तत्काल बीस हजार का चेक परिजनों को दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष के द्वारा बाइक को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई।