2021/01/15

चर्चित आइपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा ने संभाली मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक की कमान

GAYA : मगध प्रमंडल आईजी के पद पर अब अमित लोढ़ा आसीन होंगे। राज्य सरकार ने उनकी पदस्थापना का आदेश गुरुवार को जारी किया है। अमित मगध प्रमंडल आईजी राकेश राठी की जगह लेंगे। पहले से आईजी पद पर पदस्थापित राकेश राठी को आईजी मुख्यालय भेजा गया है।

नए आईजी के सामने मगध प्रमंडल में कई चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रुप से मगध प्रमंडल के तीन से चार जिलों में अधिकांश प्रखंड नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। जहां नक्सलियों का अभी भी समानांतर सरकार चल रही है। नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए समय-समय पर गया औरंगाबाद नवादा जैसे जिलों में कई कार्रवाई करते हैं।

बीते दिनों गया जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों ने 34 बारूदी सुरंग बिछा रखा था। यह तो संजोग माने के समय रहते बारूदी सुरंग का पता चल गया और बड़ी घटना टल गई। उसी तरह गया और औरंगाबाद के सीमावर्ती क्षेत्र में भी नक्सली गतिविधि बराबर होती रहती है। क्षेत्रों में शांति बहाल करना नव पदस्थापित आईजी के लिए चुनौती होगा। साथ ही भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लाना भी एक बड़ी कार्रवाई होगी।

जानकार बताते हैं गया जिले के कई प्रखंडों में नक्सलियों ने  लेवी मांग रखा है। इस कारण से सड़क. भवन. पेयजल आपूर्ति विकास कार्य बाधित है इसे लेकर  जिले के पुलिस कप्तान के साथ समन्वय बनाने की जरूरत होगी, ताकि जिले में विकास कार्य का विरोध ना हो सके। जानकारी हो कि मगध प्रमंडल में तीसरे आईजी पद पर अमित लोढ़ा हैं। इस पद पर  प्रथम आईजी पारसनाथ व दूसरे राकेश राठी थे।