MADHEPURA : इस वक़्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है। जहाँ कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले समिधा ग्रुप संचालक संदीप सांडिल्य की खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने से सभी लोग स्तब्ध हैं।
उन्होंने शनिवार रात तकरीबन आठ बजे संस्थान के कार्यालय में ही खुद को गोली मारकर जान दे दी, घटना से ठीक पहले वे छात्रों के बीच थे। छात्रों को यह कहकर निकले की थोड़ी देर में आ रहे हैं, इसके बाद कार्यालय चले गए। अपने कार्यालय में जाने के बाद उन्होंने भीतर से दरवाजा लॉक कर दिया।
उसके बाद कनपटी में सटाकर गोली मार लिया। गोली की आवाज के बाद संस्थान के छात्रों ने जब शोर मचाया तो दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। तत्काल शहर के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर पटना के लिए रेफर कर दिया गया।
मधेपुरा में ही उसकी हालात काफी नाजुक थी। वेंटिलेटर पर रखे जाने से सांसे चल रही थी, इसके बाद उन्हें पटना ले जाया गया। पटना के एक निजी हॉस्पिटल में जाने पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पटना से वापस मधेपुरा लाया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया। बताते चले कि संदीप शांडिल्य सेवानिवृत बैंक अधिकारी संतोष झा के इकलौते पुत्र थे एवं संदीप को भी एक चार साल का पुत्र है।
सीसीटीवी से मिलेगी कई जानकारी
कम्प्यूटर संस्थान में हर जगह सीसीटीवी लगा हुआ है। घटना को लेकर सीसीटीवी की जांच से कई जानकारी मिलने की संभावना है। यहां तक कि कार्यालय भी सीसीटीवी लगा हुआ है। यह देखना है कि सीसीटीवी घटना के समय ऑन था या उसे ऑफ कर दिया गया है।
यद्यपि अब तक पुलिस इस दिशा में जांच नहीं की है। पुलिस ने सिर्फ मोबाइल जब्त किया है। संदीप शांडिल्य के आत्महत्या की खबर से सभी स्तब्ध रह गए। शनिवार की रात्रि घटना की जानकारी मिलने के साथ ही काफी तादाद में लोग हॉस्पिटल पहुंच गए।
इसके बाद सभी तरफ यही चर्चा होती रही। दरअसल संदीप शांडिल्य हर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। कई संस्था से वे जुड़े हुए थे। एनएच 106 व 107 को लेकर बीते वर्ष अगस्त में हुए जन आंदोलन में भी काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी। लोगों ने जताया शोक घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी तरफ शोक की लहर छा गई, सबों ने अपनी संवेदना प्रकट की।
सोशल मीडिया पर रविवार को दिनभर यही चलता रहा। सहसा लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि संदीप जैसा मजबूत इंसान आत्महत्या जैसे कदम भी उठा सकते हैं। लोग इसकी पुष्टि के लिए चिर परिचितों से फोन कर जानकारी लेते रहे।
बॉलीवुड के गीतकार मधेपुरा निवासी राजशेखर, जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल, व्यापार संघ के संयोजक मनीष सर्राफ, अध्यक्ष राजेश सर्राफ, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार समेत कई शहरवासियों व संस्थाओं ने शोक संवेदना प्रकट किया है। प्रांगण रंगमंच ने स्थगित किया कार्यक्रम प्रांगण रंगमंच के स्थापना काल से संरक्षक रहे संदीप की मौत के दुखद खबर के बाद प्रांगण रंगमंच ने रविवार को ऑक्सीजन बैंक का होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
रविवार को संस्था ने ऑक्सीजन बैंक के उद्घघाटन का कार्यक्रम तय रखा था। लेकिन संदीप शांडिल्य के मौत की खबर के बाद तत्काल ही कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। पटना के बिहार फाउंडेशन ने ऑक्सीजन बैंक के लिए प्रांगण रंगमंच को छह ऑक्सीजन सिलिडर उपलब्ध कराया था। वहीं घटना के सन्दर्भ में एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। इंस्पेक्टर घटनास्थल से कुछ चीजों को जब्त कर लाए हैं, उनकी जांच की जा रही है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा