2021/01/09

समस्तीपुर : देर रात अनियंत्रित ट्रक बिजली के पोल से टकराया, रोसड़ा के कई इलाकों में बिजली गुल

SAMASTIPUR :  जिले से रोसड़ा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं कि बीते रात में एक मिल्क वाहन गाड़ी ने बिजली के पोल में धक्का मार कर पोल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।ये घटना का मामला रोसड़ा शहर के महावीर चौक का हैं।

बीते रात्रि रोसड़ा शहर के महावीर मंदिर के निकट एक अनियंत्रित ट्रक 11000 वोल्ट के विद्युतपोल से टकरा गई जिससे  विधुत पोल टूट कर गिफ्ट कार्नर व प्ले स्टोर के बिल्डिंग पे जा गिरा हैं जिससे कि बिजली की सेवा शहर में प्रभावित हो गई।बिजली पोल क्षतिग्रस्त होते ही मेन मार्केट रोसड़ा में आज लगभग 18 घंटे बिजली बाधित रहीं।

जानकारी के अनुसार बीते रात के समय में मिल्क वाहन गाड़ी ने इतना जोरदार टक्कर मारा की बिजली पोल को टेढ़ा कर दिया।इस कारण बिजली प्रवाहित कई तार टूट गया हैं। आज दिन में घंटो देर तक आवागमन बाधित होने से वाहनो की लंबी कतार भी लगी रहीं।जब तक की नया विद्युत पोल न लग जाए।तब तक रोसड़ा बाजार में बिजली नहीं रहेंगी।खबर लिखें जाने तक बिजली पोल को ठीक नहीं किया गया न ही रोसड़ा में बिजली आई।

आपको बता दें कि यह अतिब्यस्त मार्ग है। इस मार्ग में वाहनो की संख्या नित्य बढ़ता ही जा रहा है। विशेषकर दिन के समय सेकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े सवारी व मालवाहक वाहन समस्तीपुर-बेगुसराय की आती-जाती हैं।