DARBHANGA: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2020 में शामिल भौतिकी विषय की छात्रा कुमारी खुशबू मौर्या ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में फेल करने का आरोप लगाया है। बताया है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा ओ पीएचडी प्रवेश परीक्षा जो 17 दिसंबर को संचालित हुई थी। इसमें भाग ली थी। परीक्षा अच्छी गई थी।
प्रवेश परीक्षा 2020 में 4883 परीक्षार्थियों में 943 हुए सफल
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2020 का परिणाम 26 जनवरी को घोषित किया गया। 17 जनवरी को संचालित पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2020 में कुल 4883 परीक्षार्थियों में 943 हुए सफल हुए हैं।
पीएटी के संयोजक सह उप परीक्षा नियंत्रक प्रथम डॉ. आनंद मोहन मिश्र ने बताया कि कुल 4883 परीक्षार्थियों में 943 परीक्षार्थी क्वालीफाई हुए जबकि 3940 परीक्षार्थी असफल हुए हैं। कुल 25 विषयों के सफल एवं असफल परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर डाल दिया गया है।