SITAMARHI : DM अभिलाषा कुमारी शर्मा के निर्देश के आलोक में जिले के सभी थानों में भूमि विवाद के मामलों पर त्वरित सुनवाई व ऑन स्पॉट निष्पादन को लेकर अंचलाधिकारियों व थानाध्यक्षो द्वारा बैठक कर सुनवाई की गई, साथ ही साथ कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।
गौरतलब हो कि सरकार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा जिलास्तरीय बैठकों में निर्देश दिया गया था कि सभी सीओ एवम थानाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से भूमिविवाद को लेकर बैठक कर मामलों का त्वरित निष्पादन करेगे।
प्रत्येक 15 दिनों पर एसडीओ व एसडीपीओ संयुक्त रूप से बैठक कर भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करेगें। सरकार के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह डीएम-एसपी भी संयुक्त रूप से भूमि विवाद के मामलों को लेकर बैठक करेगे। बताते चले कि भूमि विवाद को लेकर ही अपराध की ज्यादातर घटनाएं होती है,साथ ही कई बार विधिव्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है।