SAMASTIPUR : विद्यापतिनगर के मलकलीपुर डयोढ़ी गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से बुधवार की रात्रि चोरों ने राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली। मूर्ति चोरी को लेकर ठाकुरबाड़ी की महिला सेविका शकुंतला देवी ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गुरुवार की सुबह जब वह ठाकुरबाड़ी की सफाई करने पहुंची तो आसन से राधा-कृष्ण की मूर्ति गायब मिली। इसकी जानकारी तब उसने ग्रामीणों को दी। साथ ही थाने को भी आवेदन देकर चोरी की घटना की सूचना दी। महिला सेविका ने बताया कि ठाकुरबाड़ी में रखी मूर्ति अष्टधातु निर्मित थी।
जिसका वजन 8 किलोग्राम था। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष शिवजी पासवान ने ठाकुरबाड़ी पहुंच आसपास के लोगों से विस्तृत जानकारी ली। बताया कि पुलिस मूर्ति चोरी की घटना को लेकर तत्पर हुई है। चोरों की पहचान कर मूर्ति बरामद करने का प्रयास प्रारंभ कर दिया गया है।
मलकलीपुर डयोढ़ी के तत्कालीन जमींदार बाबू नारायण सिंह, फतेह नारायण सिंह व भागवत नारायण सिंह ने युक्त रूप से ठाकुरबाड़ी का निर्माण कर अष्टधातु निर्मित राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित की थी। इस प्राचीन ठाकुरबाड़ी से मूर्ति की चोरी से श्रद्धालुओं में उदासी छायी है।
INPUT-DAINIK JAGRAN